फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman falls ill on Satyagraha Express; dies before reaching hospital.

Kushinagar News: सत्याग्रह एक्सप्रेस में महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sun, 07 Jun 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman falls ill on Satyagraha Express; dies before reaching hospital.
खड्डा। कप्तानगंज से बिहार अपने घर लौट रही महिला की शनिवार को ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। उसे पनियहवा क्षेत्र में ट्रेन से उतारकर सीएचसी तुर्कहा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के खाक टोला की काजल (29) पत्नी सनई कप्तानगंज अपने मायके में आई थी। शनिवार को वह पति सनई और दूधमुंही बेटी के साथ सत्याग्रह एक्सप्रेस से बेतिया लौट रही थीं। बताया जाता है कि ट्रेन कप्तानगंज से रवाना होने के कुछ समय बाद ही काजल की तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके मुंह से खून आने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पति और अन्य यात्रियों ने उसकी मदद करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति गंभीर होती गई। सूचना मिलने पर ट्रेन को पनियहवा क्षेत्र में रोका गया और महिला को तत्काल सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सनई ने बताया कि काजल की तबीयत पहले से खराब चल रही थी। उपचार के लिए वह कुछ दिनों से कप्तानगंज स्थित मायके में रह रही थी। स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद के साथ वह उसे घर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed