{"_id":"64cd3dc5e8c2af5bda0574bb","slug":"woman-expelled-from-police-station-met-sp-case-against-father-in-law-and-brother-in-law-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2639-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: थाने से खदेड़ी गई महिला एसपी से मिली, ससुर, देवर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: थाने से खदेड़ी गई महिला एसपी से मिली, ससुर, देवर पर केस
विज्ञापन
शराब के नशे में करते थे मारपीट, विरोध करने पर झोपड़ी से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाने से खदेड़ी गई पीड़ित महिला एसपी धवज जायसवाल से मिली। खड्डा पुलिस की करतूत सुनाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को ससुर और देवर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के टोला सिसवा रामसहाय निवासी एक महिला की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। लेकिन पति का दूसरी औरत से संबंध है। इसलिए वह ध्यान नहीं देता है। बच्चों को लेकर एक झोपड़ी में रहती है और मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती है। आरोप है कि ससुर और देवर शराब के नशे में मारपीट करते हैं। विरोध करने पर झोपड़ी से निकाल दिया है। महिला ने इसकी शिकायत खड्डा पुलिस से की। पुलिस ने पंचायत कर मामला सलटा दिया। लेकिन ससुर और देवर पुलिस की पंचायत नहीं माने। दोबारा महिला थाने गई तो सिपाही ने खदेड़ दिया। एसपी तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने महिला के ससुर अर्जुन व देवर जगरनाथ पर प्रताड़ित करने, घर में कब्जा और मारपीट का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।