{"_id":"68c0877ee809b77b61093fb8","slug":"woman-dies-in-trailer-collision-husband-and-daughter-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145056-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेलर की टक्कर से महिला की माैत, पति-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेलर की टक्कर से महिला की माैत, पति-पुत्री घायल
Wed, 10 Sep 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड/दुदही। पडरौना मार्ग स्थित रकबा दुलमा पट्टी गांव के पास मंगलवार की देर शाम एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस तीनों घायलों को सेवरही सीएचसी भेजवाए, जहां डाॅक्टर ने पत्नी को मृत कर दिया। वहीं घायल पिता-पुत्री की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तमकुहीरोड-पडरौना मार्ग स्थित रकबा दुलमा पट्टी गांव के पास मंगलवार की शाम करीब छह बजे के आसपास तमकुहीरोड की तरफ जा रहे बिहार की नंबर प्लेट लगे ट्रेलर को ओवरटेक करने की चक्कर में तमकुहीरोड से दवा कराकर घर जा रहे कतौरा निवासी बाइक सवार 55 वर्षीय मंजू देवी, 60 वर्षीय पति राजेंद्र सिंह और उनकी 23 वर्षीय बेटी मधु सिंह ट्रेलर की चपेट में आ गए।
इससे वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। वहीं गोद में बैठी तीन वर्ष की बच्ची सकुशल बच गई। बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर रूप से घायल देख मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस तीनों घायलों को सेवरही सीएचसी भेजवाई।
वहां डॉक्टर ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजेंद्र और मधु की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां मधु की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर ट्रेलर चालक गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गया। इस संबंध में एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजा गया है। ट्रेलर को थाने लाया गया है।