फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies during delivery, newborn referred to Gorakhpur

Kushinagar News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात गोरखपुर रेफर

Sun, 24 Dec 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery, newborn referred to Gorakhpur
हाटा। थरुआडीह निवासी महिला की शनिवार को एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई। नवजात की हालत गंभीर देख परिजन उसे गोरखपुर ले गए हैं। प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के संचालक और स्टॉफ ताला बंद कर भाग गए। मृतका के देवर ने हाटा कोतवाली में अस्पताल संचालक और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-17 थरुआडीह निवासी राजन कन्नौजिया की पत्नी नीतू कन्नौजिया (26) को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को दोपहर में परिजन हाटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल में ही घूम रहे दलाल ने उसे बेहतर इलाज का दिलासा देते हुए एक निजी अस्पताल में ले जाने को कहा। जहां पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टर ने प्रसूता के ऑपरेशन की जरूरत बताई। परिजनों की सहमति पर डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद महिला की हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए सलाह दी और अस्पताल बंद करके भाग गए। जबकि परिजनों ने देखा तो प्रसूता की मौत हो चुकी थी। नवजात की हालत भी गंभीर देखते हुए परिजन उसे गोरखपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन

मृतका के देवर जितेंद्र कन्नौजिया ने हाटा कोतवाली में अस्पताल संचालक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed