फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies during delivery, family members create ruckus

Kushinagar News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 07 May 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery, family members create ruckus
मंसाछापर। खिरकिया के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान सोमवार की देर रात को महिला की तबीयत बिगड़ गई। देर रात को अस्पताल संचालक महिला को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तीमारदार शव को लेकर मंगलवार को निजी अस्पताल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में एक निजी अस्पताल संचालित होता है। सोमवार की रात एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर देर रात को परिजन खिरकिया के निजी अस्पताल में लेकर आए। सामान्य प्रसव कराने का झांसा देकर अस्पताल संचालक महिला को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां भोर में लेकर परिजन पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर निजी अस्पताल खिरकिया पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया। कुछ देर बाद दलाल पहुंचे और महिला के परिजनों को समझाने के बाद शव का दाह संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह घटना वॉयरल होने के बाद सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। अस्पताल बंद होने के बाद आस-पास के लोगों से जानकारी लेने के बाद टीम लौट आई। वहीं महिला के परिजन अब बोलने से परहेज कर रहे हैं। अस्पताल के बाहर हंगामा और झड़प की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमे नाराज लोगों और अस्पताल संचालक के बीच हाथापाई और झड़प भी होता दिख रहा है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि टीम मौके पर गई थी, लेकिन अस्पताल बंद था। कुछ पता नहीं चल सका है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है। इसके पते पर नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed