फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies, children and husband injured

Kushinagar News: महिला की मौत, बच्चे व पति घायल

Wed, 26 Nov 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, children and husband injured
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में बिहार के सासामूसा से पति के साथ बाइक से वापस लौट एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति व बच्चे घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के के सेखवनीया खुर्द निवासी सोनू यादव (37) मंगलवार सुबह करीब छह बजे बाइक से अपनी पत्नी पुष्पा देवी (28) व बच्चे अंश (01) के साथ बिहार के सासामूसा जरूरी काम से गए थे। काम खत्म होने के बाद बाइक सवार दंपति बच्चे के साथ हाइवे के रास्ते वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान करीब 11 बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे पर लतवा बाजार के समीप अनियंत्रित अज्ञात बोलेरो चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार मौके से भाग निकला। टक्कर के बाद सोनू यादव की पत्नी पुष्पा देवी को गंभीर चोटे आई,जबकि सोनू व उसके बेटे को चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर आई तमकुहीराज पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात बोलेरो की पहचान करने में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed