फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies after operation in private hospital

Kushinagar News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

Thu, 26 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after operation in private hospital
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव निवासी बुजुर्ग महिला का आपरेशन कोटवा चौराहा के एक निजी अस्पताल में हुआ। ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने से बुधवार को मौत हो गई। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने गलत तरीके से इलाज करने और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधीछपरा निवासी लालती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 65 वर्षीय मां सुगिया देवी बीमार थी। नेबुआ नौरगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार में संचालित एक निजी अस्पताल में लेकर दलाल चला गया और आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क इलाज का आश्वासन दिया। शनिवार को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद 40 हजार रुपये जमा करा लिया गया।
विज्ञापन

उसी दिन रात को अचानक सुगिया देवी की तबीयत बिगड़ गई तो अस्पताल संचालक और दलाल अपनी गाड़ी से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर आईसीयू में भर्ती कराया। वहां पर भी 25 हजार रुपये जमा करना पड़ा। फिर गोरखपुर में ही दूसरे निजी अस्पताल में रेफर वहां से कर दिया गया। वहां भी इलाज के लिए 20 हजार रुपये जमा कराए गए। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार रात को मरीज को घर लेकर चले आए और बुधवार को दोपहर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कोटवा के अस्पताल संचालक व दलाल पर कार्रवाई की मांग करते हुए ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस से शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि महिला को गंभीर बीमारी थी। कई अस्पतालों में इलाजहुआ था। पहले परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए अब शाम को तहरीर देकर अस्पताल संचालक पर आरोप लगा रहे हैं। जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed