{"_id":"612146448ebc3e79f250ed3d","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-truck-kushinagar-news-gkp406324325","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा चौराहे के पास फोरलेन हाईवे पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित हुए ट्रक ने एक मैजिक को चपेट में ले लिया, जिससे उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार को ढाढ़ा बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय विमला देवी दोपहर करीब तीन बजे चौराहे के समीप बड़ौदा यूपी बैंक से रुपये निकालने के बाद फोरलेन हाईवे पार कर रही थीं। उसी समय गोरखपुर की तरफ से कसया जा रहे ट्रक की चपेट में वह आ गईं। महिला की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक महिला को कुचलने के बाद अनियंत्रित होकर आगे जा रहे एक मैजिक को चपेट में ले लिया।
मैजिक में सवार हाटा के पटना मिश्रौली निवासी अभय तिवारी (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एनएचएआई के एंबुलेंस से घायल युवक को पीएचसी सुकरौली पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।