फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies after being hit by bike

Kushinagar News: बाइक की ठोकर से महिला की मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by bike
- तमकुही-सेवरही मार्ग पर विशुनपुरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


तमकुहीराज। क्षेत्र के तमकुही-सेवरही मार्ग स्थित विशुनपुरा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दिया। इसमें घायल बुजुर्ग महिला व बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बुजुर्ग महिला को रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

सेवरही क्षेत्र के धुरिया इमिलिया निवासी राजपति देवी (50) पत्नी सुरेंद्र गुप्ता जरूरी काम से तमकुहीराज कस्बा जा रही थी। इसी दौरान तमकुही-सेवरही मार्ग पर विशुनपुरा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया। इससे महिला व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि बाइक सवार को घर भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बाइक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed