फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies after being called to hotel and given poisoned drink.

Kushinagar News: महिला को होटल में बुलाकर पेय पदार्थ में दिया जहर, मौत

Sun, 12 Jul 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being called to hotel and given poisoned drink.
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र कोइलसवा बुजुर्ग के चौहान टोला की महिला की संदिग्ध हालात में शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। महिला अपने मायके तुर्कपट्टी क्षेत्र के रूदवलिया गांव में रहती थी। मायके वालों का आरोप है कि एक जानने वाले ने कसया कस्बे के सपहा रोड के एक होटल में बुलाया था। धोखे से पेयपदार्थ में जहरीला पदार्थ दे दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

चौहान टोला की 30 वर्षीय रंजू चौहान का पति से किसी बात पर मनमुटाव हो गया था। करीब छह माह से वह मायके में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला का कोई करीबी युवक शुक्रवार की शाम को कसया बुलाया। वह मायके से अकेले कसया गई। देर शाम मायके वालों को पता चला कि वह सपहा रोड पर एक होटल में बेहोश हो गई है। मायके वाले पहुंचे और उसको कसया सीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में देर रात को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के बाद मायके व ससुराल वालों में चीख-पुकार मच गई। मायके वालों ने युवक पर धोखे से पेयपदार्थ में जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। महिला के मोबाइल की मदद से पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस युवक ने होटल में बुलाया था। उससे काफी दिनों से महिला का संबंध था। एक बार महिला के पति ने देख लिया तो दोनों के बीच दूरी बन गई थी। तमकुहीराज सीओ जयंत यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ससुराल वालों का दाह संस्कार करने से इन्कार
-पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम शव कोइलसवा पहुंचा। ससुराल वाले शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने किसी शहर में रह रहे रंजू के पति को फोन किया। पति वहां से चल दिया। पुलिस ने बताया कि रंजू का पति अलग रहता है। इस लिए इसके भाईयों ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया। वहीं रंजू की मां सुधा ने बताया कि घर से शुक्रवार को करीब 3बजे निकली थी। मेडिकल कॉलेज से देर शाम को फोन आया कि रंजू की मौत हो गई है। पुलिस इसकी जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed