फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman died in road accident

Kushinagar News: प्रसूता की मौत मामले की होगी जांच, पति ने दी नामजद तहरीर

Fri, 30 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
woman died in road accident
पडरौना। रविंद्र नगर धूस के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की इलाज में लापरवाही से हुई मौत के मामले में पति ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दिया है। वहीं सीएमओ ने जांच के लिए आदेश जारी कर दिया है। प्रसूता का पति का आरोप है कि पुलिस को बुलाकर अंदर बात करने के बाद स्टाफ नर्स ने बताया कि तुम्हारे मरीज की मौत हो गई है, जबकि रात आठ बजे ही मुझे डॉक्टर और स्टाफ नर्स की गतिविधि देखकर आभास हो गया था कि पत्नी की मौत हो गई है, लेकिन बता नहीं रहे थे। आधी रात तक वहां मौजूद पुलिसकर्मी अस्पताल संचालक पक्ष ले रहे थे और वीडियो फोटो तक नहीं बनाने दे रहे थे। बृहस्पतिवार की देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पड़रौना कोतवाली के सेमरिया बाजार गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद की 28 वर्षीय पत्नी रीना को बुधवार को दिन में 9 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसको लेकर डॉ. पुष्कर यादव के अस्पताल पर ले गए, वहां से मरीज को रविन्द्र नगर के एक निजी अस्पताल पर भेजा गया। पति सत्येंद्र ने बताया कि ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई तो अस्पताल में एसएनसीयू नहीं होने के कारण मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। शाम को डॉक्टर ने बताया कि प्रसूता को दो बोतल खून चढ़ाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इंतजाम करिए। रीना का भाई व पति ने एक-एक बोलत खून दिया। रात करीब आठ बजे ही रीना की मौत हो गई, लेकिन निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी छिपाते रहे। रात करीब 9 बजे पुलिस को संचालक ने बुलाया और अंदर कमरे में आधे घंटे बात करने के बाद एक सिपाही के साथ स्टाफ नर्स बाहर निकली और बोली तुम्हारे मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। 30 से अधिक पुलिस वाले मुकदमा दर्ज करने का धमकी देते हुए लाश घर लेकर जाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

लापरवाह डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसकी खबर मिलते ही कई निजी अस्पताल संचालक पहुंंच गए। पुलिस की कार्यशैली पर पीड़ित पक्ष ने सवाल खड़ा किया है। रीना के पति ने नामजद तहरीर रविंद्र नगर पुलिस को दिया है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करने की बात कह रही है। वहीं सीएमओ ने जांच के लिए आदेश जारी किया है, लेकिन टीम बृहस्पतिवार की शाम तक अस्पताल पर नहीं पहुंची थी। रविंद्र नगर थानाध्यक्ष शरद भारती ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed