{"_id":"6838b8c538b624707b0ff456","slug":"woman-died-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138411-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में महिला की मौत
Fri, 30 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर के सरदार पटेल नगर वार्ड की रहने वाली एक महिला को अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार की शाम को ठोकर मार दिया। गंभीार रूप से घायल महिला की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ठोकर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।
सरदार पटेल नगर वार्ड की महिपति की 48 वर्षीय पत्नी कमलावती नगर के मुख्य ओवरब्रिज चौराहे के उत्तरी सर्विस लेन स्थित पेट्रोल पंप के समीप वाली सड़क से जा रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। वह सड़क पर अचेत हो गई। लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।