{"_id":"6ab44003f9eaea1df70ae8f8","slug":"woman-cutting-fodder-attacked-and-killed-by-tiger-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-168599-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चारा काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चारा काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत
विज्ञापन
बाघ के हमले में मरी सलमा खातून (फाइल फोटो)आक्रोशित ग्रामीणो ने कुछ देर शव रखकर सड़क जाम कर दिय
खड्डा(कुशीनगर)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से सटे बिहार के नौरंगिया थाना क्षेत्र में बुधवार को चारा काट रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाघ शव को घसीटकर जंगल की ओर ले जा रहा था। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर बाघ शव छोड़कर जंगल में चला गया। घटना के बाद सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है।
सिरिसिया गांव के पंचरूखा घोटहवा टोला के कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून (35) बुधवार दोपहर पशुओं के लिए चारा काटने मस्जिदिया सरेह की ओर गई थीं। बताया जाता है कि वह वीटीआर के जंगल से करीब 200 मीटर की दूरी पर थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों के शोर मचाने पर बाघ शव छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
सलमा की मौत की खबर घर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह तीन अविवाहित बेटियों की मां थीं। ग्रामीणों की सूचना पर मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर नसीम अंसारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम और नौरंगिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के आसपास बाघ की गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी है। मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाघ के हमले से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाघ की निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
0
बाघ के हमले में गई इनकी जान
- 30 जुलाई: बिसाहा गांव के पास बकरी चरा रहे 65 वर्षीय अकलू यादव पर बाघ ने हमला किया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
- 31 जुलाई: मिशरौलिया रेता गांव के पास धान के खेत में सोहनी कर रहीं 45 वर्षीय उमरावती देवी को बाघ ने मार डाला था।
- 15 अगस्त: भेड़ियारी बंगाली टोला में खेत में घास काट रहे 55 वर्षीय विजय हालदार की बाघ के हमले में मौत हुई थी।
- 23 सितंबर: सिरिसिया के मस्जिदिया सरेह में चारा काट रहीं 35 वर्षीय सलमा खातून बाघ के हमले का शिकार हो गईं।