फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman beaten up after being called a witch, case filed against four

Kushinagar News: महिला को डायन कह पीटा, चार पर केस

Mon, 07 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up after being called a witch, case filed against four
तरयासुजान। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को डायन कहने और मारपीट के मामले में तरयासुजान पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदूपार बिंदु टोला निवासी इंदु देवी पत्नी बंका प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने दरवाजे पर गाय को चारा खिला रही थी कि उसी समय सुबह आठ बजे उसके दरवाजे के सामने उसके पट्टीदार राजेश्वर प्रजापति वीरा देवी, नीतीश, और निधि एकजुट होकर उस पर हमला कर दिए। उसे डायन व भूतिन कहने लगे। इस संबंध में तरयासुजान एसओ धनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed