{"_id":"69163e8e7f2b4941810a735d","slug":"woman-and-teenager-narrowly-escape-leopard-attack-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148919-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचीं महिला व किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचीं महिला व किशोरी
Fri, 14 Nov 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
जांच करते वनकर्मी। स्राेत-सोशल मीडिया
खडडा। जंगल से निकले तेंदुए ने एक महिला व किशोरी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बाल बाल बची। चार बकरियों को मार डाला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन किया । खड्डा थाना क्षेत्र के गंडक नदी पार के ग्राम मरचहवा निवासी रेहाना 14 वर्ष बृहस्पतिवार शाम बकरी चरा रही थीं। अचानक तेंदुआ सामने आ गया उनपर झपट्टा मारना चाहा, लेकिन वह बच गयी। तेंदुआ ने दो बकरी को मार डाला और इसमें एक को लेकर गन्ने के खेत में लापता हो गया। बुधवार को भी तेंदुआ ने बकरी चरा रही बसंतपुर गांव की गिरिजा देवी 45 पर हमला करने की कोशिश की, परंतु वह बच गयीं।
दो बकरियां मारी गईं। इस गांव से सटे विहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व व महराजगंज जनपद का सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य के जंगल है। इनकी सीमा खुली हुई है। हिंसक जानवर रिहाइशी इलाके में पहुंच कर मवेशी व लोगो के लिए खतरा बन जाते हैं। रेंजर खडडा अमृता चंद ने बताया कि जानवर के पदचिह्न से तेंदुआ होने की बात सामने आयी है।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। दो लोगों पर असफल हमला करने की कोशिश किया है। कुछ बकरियां मारी हैं। उसे पकड़ने के लिए आवश्यक उपाय किये जा रहे हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है।