फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman alleges attempt to rape

महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Sun, 09 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Woman alleges attempt to rape
महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र की एक महिला गांव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि आठ जनवरी की देर शाम वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का एक व्यक्ति घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपित भाग गया। महिला उसके घर पहुंचकर शिकायत की तो उसकी पिटाई कर दी गई। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
जटहां बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जटहां बाजार थाने के एसओ रामचंद्र राम ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पिछले महीने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed