{"_id":"65a1a28e4fdec4eca605bce9","slug":"woman-accuses-husband-and-father-in-law-of-dowry-harassment-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-10879-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला ने पति और ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला ने पति और ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
Sat, 13 Jan 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के रजवटिया की विवाहिता ने शुक्रवार को अपने पति और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मार पीटकर घर से बाहर निकलने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी के निर्देश पर पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी रजवटिया गांव में मुन्ना कुशवाहा के साथ हुई। उसका आठ वर्ष का एक पुत्र भी है। 4 जनवरी को उसके पति ने अपशब्द कहते हुए धमकी दी और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसका आरोप है कि पति उसे घर खर्च का पैसा नहीं देते हैं तथा ससुर भी जानमाल की धमकी देते है। महिला का आरोप है कि पटहेरवा पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस उसके पति मुन्ना कुशवाहा व ससुर चांदबली कुशवाहा पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।