फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   without making toilet money taken

Kushinagar News: शौचालय बने ही नहीं, निकल गई रकम

Sat, 20 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
without making toilet money taken
अधिकारियों से लोगों ने की उनके नाम पर शौचालय का धन लेने की शिकायत नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चकचिंतामणि गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चकचिंतामणि गांव के ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शपथ पत्र देकर शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया है कि पूर्व ग्राम प्रधान ने उनके नाम पर शौचालय का पैसा निकाल लिया है, लेकिन निर्माण नहीं कराया। वर्तमान समय में जब उन लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किया, तब उन्हें जानकारी हुई कि उनके नाम पर पहले से ही शौचालय की धनराशि निकाली जा चुकी है।
इस गांव के मोहन, सूरजी देवी, गोखुल, तीर्थराज, बैजनाथ, राजेश, शंभू देवी, रामप्रवेश, कमला, गेनिया देवी समेत दस लोगों की तरफ से जिला पंचायत राज अधिकारी को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र दिया गया है। इसमें बताया है कि उनके घर में अब तक शौचालय नहीं बना है। जब वे स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय निर्माण कराने के लिए आवेदन किए तो पता चला कि उनके नाम पर पहले से ही शौचालय निर्माण के लिए पैसा निकाला जा चुका है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि उन लोगों को इसके बार में कोई जानकारी ही नहीं है। गांव के किसी व्यक्ति ने जालसाजी कर पैसा निकाल लिया है। इन लोगों ने इस मामले की जांच कर फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संंबंध में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed