फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Withheld salary of weights and measures officer

Kushinagar News: बाट-माप अधिकारी का रोका वेतन

Mon, 17 Feb 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Withheld salary of weights and measures officer
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैश पर प्रदर्शित राजस्व विभाग के प्राथमिकता वाले बिंदुओं सहित कर-करेत्तर व राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। इसमें एआरटीओ और बाट माप अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने बाट-माप अधिकारी का वेतन रोकने और एआरटीओ को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग में गिरावट कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी कार्यों में संवेदनशीलता लाते हुए रैंकिंग में सुधार लाएं।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने खनन विभाग की समीक्षा करते हुए पूछा कि अब तक कितनी एफआईआर हुईं हैं। कितने की नोटिस दिया गया और कितना जुर्माना लगाया गया है। इस पर खनन अधिकारी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी जताते हुए एडीएम को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिया। बाट-माप अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी तरह डीएम ने स्टार्टअप, गन्ना भुगतान, पीएम आवास योजना शहरी, स्वामित्व योजना, आईजी स्टैंप, पट्टा आवंटन, भूलेख आदि मामलों की समीक्षा की।

कर-करेत्तर की समीक्षा के तहत जीएसटी विभाग की तरफ से बताया कि जनवरी के अंत तक 1.2 करोड़ की वसूली हुई है, जबकि विगत वर्ष में 1.17 करोड़ हुई थी। वसूली कम मिलने पर संबंधित अधिकारी को सोमवार तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। स्टांप रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान 250 करोड़ के सापेक्ष 196.3 करोड़ बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed