{"_id":"69e3e7884be63330f3085b65","slug":"with-the-mercury-hovering-near-40-degrees-a-heatwave-will-set-in-as-soon-as-the-wind-direction-shifts-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158315-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पारा 40 के नजदीक, हवा का रुख बदलते ही चलेगी लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पारा 40 के नजदीक, हवा का रुख बदलते ही चलेगी लू
Sun, 19 Apr 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को धुप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा लगाकर सड़क पर निकलीं युवतियां।संवाद
पडरौना। मौसम का पारा 40 डिग्री के नजदीक पहुंचते ही सूरज की तपिश और तेज हो गई। दोपहर में बाहर निकले लोगों के गला सूखने लगा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी तापमान क्रमिक रूप से बढ़ोतरी होने और हवा का रुख बदलते ही लू चलने की संभावना जताई है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि आसमान साफ रहने की वजह से धूप बिना रुकावट आ रही है। इससे तपिश अधिक लग रही है। माहौल में नमी के उतार-चढ़ाव के कारण धूप की चुभन अधिक बढ़ जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।
पूर्वानुमान अवधि में मौसम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आर्द्रता मध्यम से कम स्तर पर बनी रहेगी और सात से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी किसी प्रकार की आधिकारिक चेतावनी जारी नही की गई है, लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने पर लू चलने जैसे हालात बनने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पशुओं को बाड़े में रखें। शाम को निकालें। धूप में काम करने वाले लोग बराबर पानी पीते रहें। दोपहर को तेज धूप में बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें।