फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wires that fell on the ground could not be repaired in Fazilnagar.

Kushinagar News: फाजिलनगर में नहीं ठीक हो सके जमीन पर गिरे तार

Wed, 08 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wires that fell on the ground could not be repaired in Fazilnagar.
पटहेरवा। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर के पटहेरवा फीडर की विद्युत शनिवार की भोर से मंगलवार की दोपहर तक करीब 72 घंटे से बाधित है। इससे लोगों को दिन में परेशानी का साथ ही रात अंधेरे में गुजारना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर के पटहेरवा फीडर से अहलादपुर, मतलुक छापर, कूचियां मठिया, पिपरा, अवरवा सोफीगंज, बैरागीपट्टी सहित कई गांवों को बिजली सप्लाई होती है। शनिवार की भोर से लगातार हुई बारिश और आंधी के चलते जगह जगह विद्युत तार व पोल पेड़ों से धराशाई हो गए। साथ ही बारिश से उपकेंद्र फाजिलनगर भी पानी से भर गया। क्षेत्र के ब्रजेश पांडेय, उमेश यादव, दिनेश पांडेय, श्यामू प्रसाद, मुन्ना,मनोज कुमार सहित काफी संख्या में लोगों का कहना था कि 72 घंटे से लगातार बिजली बाधित होने से दिन में उमस व गर्मी तो रात अंधेरे में गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed