{"_id":"65bac46b20b4a5552c0fe2f4","slug":"winning-players-honored-in-national-taekwondo-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-111742-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी सम्मानित
Thu, 01 Feb 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
कसया। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के परिसर में बुधवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
संचालिका मेघा गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि हमारे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्कूल के साथ-साथ जिले का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। हमारी कोशिश है कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एक बेहतर प्लेटफार्म मिल सके और आने वाले भविष्य में स्कूल के विद्यार्थी अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर समाज के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। प्रधानाचार्य शाहिला बानो ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है ताइक्वांडो खेल सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि आत्म सुरक्षा का एक विशेष कवच है। इस खेल को विद्यालय के सभी छात्रों को सीखना एवं खेलना चाहिए।
दिसंबर माह में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजयी हुए छात्र कौस्तुभ पांउेय, आकांक्षा कुशवाहा, रौनक गोंड को मेडल देकर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।इस दौरान ताइक्वांडो कोच दीपक मद्धेशिया, संजना श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।