फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Will get relief from waterlogging, will cost Rs 1 crore

Kushinagar News: जलभराव से मिलेगी निजात, खर्च होंगे एक करोड़

Sun, 02 Mar 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from waterlogging, will cost Rs 1 crore
पडरौना। शहर के तुलसी आवास विकास काॅलोनी में जलनिकासी और जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द छुटकारा मिल जाएगा। नगर पालिका की तरफ से नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन कार्यों पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब दस वर्ष से जलनिकासी और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान मोहल्ले के लोगों को निजात मिल जाएगी।
करीब एक दशक से तुलसी आवास विकास काॅलोनी के लोग जल निकासी और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान थे। इसको लेकर काॅलोनी के लोगों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को मांग पत्र दे चुके थे। चुनाव के दौरान इस कॉलोनी में जलनिकासी और जर्जर सड़क का मुद्दा छाया रहता था। रामकोला रोड किनारे बसी इस कॉलोनी के लोगों की समस्या राहाईवे बनने के दौरान सड़क ऊंची होने से बढ़ गई।
विज्ञापन

एक तरफ से सड़क ऊंची हो गई तो दूसरी तरफ मुख्य नाला आगे से बंद हो गया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कॉलोनी के लोग नगर पालिका प्रशासन समेत अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने कॉलोनी की सड़क और नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर धन आवंटित कर दिया है। इसके बाद नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। काॅलोनी निवासी हिमांशु राय, मृगेंद्र राघव राव, सुरेंद्र कुमार सिंह, सदाशिव मणि त्रिपाठी, जगदीश पांडेय, विजय शुक्ला आदि ने बताया कि काॅलोनी में काफी पहले से ही जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। जलनिकासी के लिए बना मुख्य नाला ही आगे जाकर बंद हो गया है। इससेे गंदा पानी नालियों में ही एकत्र रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed