Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wild animal spotted in sugarcane field; panic among villagers

Kushinagar News: गन्ने के खेत में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों में दहशतु

Fri, 27 Nov 2026 03:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Wild animal spotted in sugarcane field; panic among villagers
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत बैरवा गांव में गन्ने के खेत में जंगली जानवर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले दो दिनों से रात में जानवर की आवाज सुनाई देने और बुधवार रात ट्रैक्टर के सामने अचानक उसके आ जाने से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर जानवर की पहचान करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के रविंदर सिंह ने बताया कि दो दिनों से रात में किसी जंगली जानवर की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, पंकज सिंह के अनुसार, बुधवार रात करीब सात बजे खेत की सिंचाई करने के बाद वह ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान करीब पांच फीट लंबा एक जानवर अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गया। हॉर्न बजाने पर वह वहां से भाग गया। घटना की जानकारी आसपास के गांवों में फैलने के बाद ग्रामीण खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। अमरजीत सिंह, विनोद और महेश समेत अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से जानवर की तलाश कर उसकी पहचान करने और उसे पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed