फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wild animal seen in Kaptanganj, panic

Kushinagar News: कप्तानगंज में दिखा जंगली जानवर, दहशत

Thu, 11 Sep 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Wild animal seen in Kaptanganj, panic
सीसीटीवी कैमरे में कैद जंगली जानवर। स्रोत-सोशल मीडिया 
कप्तानगंज। कप्तानगंज के सच्चिदानंद स्कूल के पास मंगलवार रात आठ बजे के करीब जंगली जानवर देखा गया। लोग इसे चीता बता रहे हैं। कालोनी के लोगों ने देखा कि सीसीकैमरा में जानवर कैद है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी होते ही रात से ही वन विभाग की टीम पहुंच गई। मंगलवार को रात आठ बजे के लगभग पिंटू श्रीवास्तव, बबलू सिंह, संतोष कुमार जायसवाल, संजय यादव, योगेन्द्र सिंह, जगदीश गुप्ता, श्याम सिंह ने बताया कि कालोनी के पीछे खाली जमीन है। दावा है कि खाली जमीन से चीता छोटी नहर को पार करते हुए देखा गया उसके बाद कहा चला गया दिखाई नहीं दिया। जिसको लेकर सभी लोग दहशत में हैं जिसकी जानकारी वन विभाग को मिलते ही मौके पर वन दरोगा विनोद सिंह के नेतृत्व में वन दरोगा भगवान राम, वन रक्षक शम्भू राजभर, रामप्रीत, दुर्गा, शत्रुघ्न ठाकुर सहित अन्य कर्मी पहुंचे और जांच पड़ताल करना शुरू किए लेकिन सही जानकारी नहीं मिल रही है। हाटा रेंज के रेंजर अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चीता के पैर का निशान और कोई साक्ष्य नहीं दिखाई दे रहा जिससे पता चले कि वास्तव में चीता था कि कोई अन्य जानवर था जिसकी जांच आज भी वन विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed