फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife reached husband's girlfriend's house, caught both together

पति की प्रेमिका के घर पहुंची पत्नी, दोनों को एक साथ पकड़ा

Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Wife reached husband's girlfriend's house, caught both together
पति की प्रेमिका के घर पहुंची पत्नी, दोनों को एक साथ पकड़ा
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र की घटना, घंटे भर हुआ हंगामा
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति को गैर महिला के साथ बंद कमरे में पकड़ लिया। युवक की पत्नी ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस, युवक और उसकी महिला मित्र को लेकर जब थाने गई, तब मामला शांत हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला सुकरौली में किराए की मकान में रहती है। उसका पति विदेश रहता है। इस महिला का प्रेम संबंध क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक संग चल रहा है। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे मिलते जुलते रहते हैं। मंगलवार को महिला का प्रेमी उससे मिलने पहुंचा। इसकी भनक प्रेमी की पत्नी को लग गई। कुछ लोगों संग पति की तलाश करती हुई वह महिला के कमरे पर पहुंच गई। उसने पति और उसकी प्रेमिका को कमरे में रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला ने इसकी सूचना डॉयल 112 नंबर दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को साथ कोतवाली लेकर चली गई। इस दौरान महिला ने युवती को घर में बंद कर दिया। पति की प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद दोबारा आई पुलिस प्रेमिका को कमरे से निकालकर कोतवाली ले गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक गहमागहमी बनी रही। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी इंचार्ज आशुतोष जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस सभी को थाने लाई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed