{"_id":"69fba3d4fb98522c8a0daf6d","slug":"wife-killed-in-accident-husband-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159361-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
Thu, 07 May 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव निवासी दंपती मंगलवार की रात बाइक से पडरौना गए थे। लौटते समय पडरौना कोतवाली के सेमरिया गांव के पास पीछे से बाइक में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने पत्नी माया देवी को मृत घोषित कर दिया। पति मोहनलाल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जंगल पचरुखिया के मोहनलाल (50) अपनी 45 वर्षीय पत्नी माया देवी के साथ किसी काम से गए थे। देर रात लौटते समय सेमरिया गांव के पास हादसा हो गया। बाइक पर पीछे बैठी माया देवी गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। राहगीरों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। माया देवी को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं मोहनलाल का इलाज चल रहा है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद