{"_id":"6a6bafa449e20fd4650c0f39","slug":"wife-hanged-herself-after-visiting-a-neighbors-house-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-164785-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पड़ोस के घर गई पत्नी तो फंदे से लटक कर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पड़ोस के घर गई पत्नी तो फंदे से लटक कर ने दी जान
Fri, 31 Jul 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
रोती विलखती आकाश की पत्नी आशा ।
खड्डा। क्षेत्र के सोहरौना गांव में बुधवार की शाम पत्नी के मायके जाने को लेकर दंपती में विवाद हो गया। नाराज पत्नी पड़ोस के घर चली गई। देर शाम परिजनों ने देखा तो युवक का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की शाम शव लाया गया तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
सोहरौना गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश भारती की पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। परिजनों ने बताया कि नाराज होकर पत्नी अपने चार माह के बेटे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई। देर शाम लोग घर में गए तो देखा कि आकाश का शव फंदे से लटक रहा है और मुंह से झाग निकल रहा है। शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों की मदद से आकाश भारती को तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
आकाश का शव दरवाजे पर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। चार माह के मासूम को दूसरी महिलाएं संभलती नजर आईं। आकाश की पत्नी आशा शव से लिपटकर रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। आकाश करीब एक सप्ताह पूर्व घर आया था। वह किसी शहर में रहकर मजदूरी करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी रामकोला क्षेत्र की आशा से हुई थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खड्डा थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है।