फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife died And husband injured in accident

सड़क दुघर्टना: अज्ञात वाहन की चपेट में आए दंपती

Sun, 07 Nov 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wife died And husband injured  in accident
सड़क दुघर्टना में पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन

सुकरौली। गोरखपुर इलाज के लिए बाइक से जा रहे दंपती को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। यह दुर्घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा उर्फ तितिला स्थित सुकरौली पुलिस चौकी के पास फोरलेन पर हुई। इससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग घायलों को पीएचसी सुकरौली ले गए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी प्रमोद सिंह (45) पत्नी हीरमती देवी (42) को बाइक से गोरखपुर इलाज कराने जा रहे थे। अभी वह पिपरा उर्फ तितिला गांव के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक पर सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सुकरौली पीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने हीरमती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति प्रमोद सिंह क उपचार किया गया। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हीरमती के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना था कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed