{"_id":"679a6ab30f12ca53b80542d6","slug":"wife-absconds-with-jewellery-husband-lodges-complaint-with-police-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131134-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आभूषण लेकर पत्नी फरार, पति ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आभूषण लेकर पत्नी फरार, पति ने पुलिस को दी तहरीर
Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने ससुराल से 50 हजार रुपये के गहने और नाबालिग बच्ची को साथ लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने एक युवक पर बहाल फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
सौरहा खुर्द गांव निवासी विनोद प्रसाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना में लिखा है कि वह पंजाब में रह कर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी एक अबोध बच्ची के साथ रहती थी। 26 जनवरी को उसे जानकारी मिली कि पत्नी घर में बहन की शादी के लिए रखे लगभग पचास हजार रुपये कीमत के गहने और अबोध बच्ची को साथ लेकर फरार हो गई है। लुधियाना से बुधवार को घर पहुंचे पति विनोद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। विनोद ने एक व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का अंदेशा जताया है।
एसएचओ रामसहाय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।