फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   White-collar man pressures against animal smugglers, audio goes viral

Kushinagar News: सफेदपोश ने पशु तस्करों पर कार्रवाई न करने का बनाया दबाव, ऑडियो वायरल

Fri, 26 Sep 2025 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 03:03 AM IST
सार

तमकुहीराज में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसमें एक सफेदपोश व्यक्ति पुलिस पर गैंगस्टर केस में दबाव बनाता सुना गया। वायरल ऑडियो से पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
White-collar man pressures against animal smugglers, audio goes viral

विस्तार

तमकुहीराज। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सफेदपोश गैंगस्टर के मामले में दर्ज केस में कार्रवाई न करने व जब्त पिकअप को छोड़ने के लिए तमकुहीराज पुलिस पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ तरयासुजान थाने में दर्ज पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमे की प्रति भी वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। तरयासुजान पुलिस ने 12 जून 2024 को सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हफुआ चतुर्भुज बिहार बार्डर के समीप तस्करी कर ले जाए जा रहे एक पिकअप व दो मैजिक पर लदे 10 गोवंश के साथ चार पशु तस्करों को दबोचा था। पकड़े गए तस्कर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मोरवन निवास सुलेमान, पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री निवास मोतीलाल, मोरवन निवासी दिलीप चौहान व चौरा खास के बेलवा कला निवासी आलमदीन को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद तरयासुजान पुलिस ने 16 मई 2025 को गोतस्करी गिरोह से जुड़े तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मोरवन निवासी सुलेमान, दिलीप चौहान, खुर्शेद आलम, पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री निवासी मोतीलाल, चौरा खास थाना क्षेत्र के बेलवा कला निवासी आलमदीन व महिमा सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई किया। गैंगेस्टर के मामले की विवेचना तमकुहीराज पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी के बाद पशु तस्करों के गिरोह को संरक्षण देने वाला एक सफेदपोश अपने रसूख के दम पर तमकुहीराज पुलिस से पशु तस्करों को राहत दिलाने के लिए फोन कर दबाव बनाने लगा। मामले से जुड़ा एक मिनट 37 सेकेंड का ऑडियो क्लिप बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल ऑडियो में कथित सफेदपोश पशु तस्करों के ऊपर कार्रवाई न करने व पिकअप छोड़ने की गुहार लगा रहा है। सफेदपोश कह रहा है कि यह अंतिम निवेदन समझिए, चाहे जो समझिए आरोपियों का पूरा परिवार मेरे घर आ कर रो रहे हैं, उसका पिकअप छोड़वा दीजिए। इसके जवाब में पुलिसकर्मी कह रहा है कि आप अनावश्यक जिद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed