{"_id":"68b73dfc75e0d71a3d031c34","slug":"whether-bulldozers-will-be-used-on-the-houses-of-the-accused-or-not-will-now-be-decided-on-the-basis-of-the-report-of-the-consolidation-department-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144623-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा या नहीं अब चकबंदी विभाग की रिपोर्ट पर तय होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा या नहीं अब चकबंदी विभाग की रिपोर्ट पर तय होगा
Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव में उत्कर्ष सिंह की शुक्रवार की रात हुई हत्या के चौथे दिन भी लोगों में आक्रोश है। वहीं घर पर भाजपा नेता और अलग-अलग राजनीतिक संगठनों के लोगों का आना-जाना लगा है। घटना के दूसरे दिन गांव वालों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। इस पर प्रशासन की ओर से राजस्व टीम गठित कर रिपोर्ट मांगा गया था। पैमाइश के लिए टीम भी गांव में पहुंच गई, लेकिन चकबंदी में गांव होने के कारण राजस्व टीम लौट गई। अब कानूनी पेच फंस गया और चकबंदी विभाग के पाले में गेद है। वहीं घटना में शामिल फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सेमरा हर्दो गांव निवासी उत्कर्ष सिंह की हत्या धारदार हथियार से गांव के सच्चितानंद उर्फ लालधर यादव समेत छह लोगों ने शुक्रवार की रात को कर दिया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था और कुबेरस्थान पुलिस की कार्यशैली पर घटना के बाद मौके पर आरोपियों के साथ किए गए व्यवहार से सवाल खड़ा हुआ था। इस मामले में एसपी ने एक दरोगा, दो सिपाही और थाने के चालक को लाइन हाजिर कर दिया है। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है।
एसडीएम पडरौना ऋषभ पुंडीर ने अपनी रिपोर्ट डीएम को दिया है कि अभी चकबंदी में सेमरा हर्दो गांव है, इसलिए राजस्व टीम इसमें कुछ नहीं कर सकती। चकबंदी विभाग की ओर से ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है, क्योंकि सभी दास्तावेज चकबंदी कार्यालय में जमा है। चकबंदी विभाग अगर सहमति देता है तो उसकी ओर से बनाई गई टीम में तहसील के राजस्वकर्मी सहयोग कर सकते हैं। दूसरी ओर फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं आरोपी के घर और घोठा पर सतर्कता के तौर पर पुलिस की तैनाती की गई है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। गांव का माहौल शांत है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है।