{"_id":"62c48b0b63eacf133908c227","slug":"wherever-the-heart-wants-the-driver-fills-the-ride-in-the-e-rickshaw-and-auto-kushinagar-news-gkp442738870","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां चाहा दिल वहीं ई-रिक्शा और ऑटो में सवारी भरते हैं चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां चाहा दिल वहीं ई-रिक्शा और ऑटो में सवारी भरते हैं चालक
विज्ञापन

सवारियां बैठाने की होड़ में आए दिन लगता है जाम
पडरौना। शहर में टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से हर दिन जाम लगता है। सवारियां बैठाने की होड़ में जहां मन किया, वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं। यातायात पुलिस का भी इन पर नियंत्रण नहीं है। इस वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
पडरौना शहर में जाम की समस्या कम नहीं हो रही है। प्रशासन की तरफ से सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के बावजूद यह समस्या बनी हुई है। अब ज्यादा समस्या उन टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की वजह से हो रही है, जो सवारियां बैठाने की होड़ में जहां इच्छा कर रही, वहीं वाहन रोक दे रहे हैं। यह स्थिति शहर के रामकोला रोड, सुभाष चौक, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, कसेरा टोली रोड, मेन बाजार रोड, जटहां बाजार रोड, कसया रोड और कुबेरस्थान रोड पर सबसे अधिक है। इन चालकों को न तो किसी निर्धारित जगह वाहन खड़े करने की जरूरत महसूस होती है और न ही दूसरों की परेशानी का ख्याल रहता है।
...
बिना पंजीकरण के दौड़ रहे अधिकतर ई-रिक्शा
ई-रिक्शा का भी परिवहन विभाग में पंजीकरण आवश्यक है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जनपद में चार हजार से अधिक ई-रिक्शा का संचालन होता है, लेकिन 1011 ई-रिक्शा का ही पंजीकरण हुआ है। एआरटीओ मोहम्मद अजीम का कहना है कि सड़क पर नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बिना पंजीकरण के संचालित मिले ई-रिक्शा को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
...
दिव्यांगजन भी चलाते हैं ई-रिक्शा
यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की अनदेखी की वजह से कई दिव्यांगजन भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। खुद शारीरिक रूप से फिट न होने के बावजूद ये चार-पांच लोगों को ई-रिक्शा पर बैठाकर फर्राटा भरते हैं।
...
कोट
टेंपो या ई-रिक्शा चालक अपने वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ा करके सवारियां बैठाएं, ताकि इससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो। जो वाहन चालक ऐसा करते नहीं पाए जाएंगे, उनका चालान काटा जाएगा। दिव्यांगजन टेंपो या ई-रिक्शा चलाते मिले तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सत्य शाण्याल शर्मा, यातायात निरीक्षक