फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Where there was a heap of garbage, today it has become a beautiful selfie point: AK Sharma

जहां कूड़े का ढेर था, आज सुंदर सेल्फी पॉइंट बन गया : एके शर्मा

Wed, 15 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Where there was a heap of garbage, today it has become a beautiful selfie point: AK Sharma
हाटा नगर पालिका क्षेत्र में पार्क और अमृत सरोवर का लोकार्पण करते मंत्री एके शर्मा, साथ में मौजू
हाटा के वार्ड संख्या-चार के भड़कुलवा चौराहे अमृत सरोवर, पार्क, ओपन जिम व सरदार पटेल की मूर्ति अनावरण
विज्ञापन

- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया लोकार्पण
- नगर पालिका क्षेत्र में करीब 25 करोड़ की लागत की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास



हाटा। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या-4 के भड़कुलवा चौराहे पर मंगलवार को अमृत सरोवर, पार्क और उसमें स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति का लोकार्पण नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जहां पहले कूड़े के ढेर हुआ करते थे, गंदगी हुआ करती थी, आज वहां सुंदर सेल्फी पॉइंट और अमृत सरोवर बन रहे हैं।
लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश 2047 में जब आजादी का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा होगा, उस समय देश विकसित देशों की कतार में खड़ा मिलेगा। उसी सपने को साकार करने का बीड़ा हम सभी लोगों ने उठाया है।
विज्ञापन

कहा कि जग भी हाटा के विधायक मिलते हैं तो कोई न कोई फाइल हाथ में होती है। कभी अमृत सरोबर, मुक्ति धाम तो कभी सड़क आदि कोई न कोई परियोजना जरूर होती है।
सभा को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक मोहन वर्मा, भाजपा जिला प्रभारी रमेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक विवेकानंद पांडेय, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, अधिशासी अधिकारी अजय सिंह, जेई मनोज यादव, सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री, सांसद व विधायक ने किया बोटिंग, पार्क के ओपनजिम में लगाए पुश-अप
अमृत सरोवर के लोकार्पण के अवसर पर मंत्री एके शर्मा, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक मोहन वर्मा और विवेकानंद पांडेय ने बोटिंग का लुत्फ उठाया। इसके अलावा वहीं बने पार्क के ओपन जिम में लगे एक्सरसाईज मशीन पर पुश-अप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed