{"_id":"6a1dd8e86ea2f0f16a0d9465","slug":"when-the-woman-did-not-open-the-door-sandeep-committed-suicide-behind-the-house-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160960-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला ने नहीं खोला दरवाजा तो संदीप ने घर के पीछे की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला ने नहीं खोला दरवाजा तो संदीप ने घर के पीछे की खुदकुशी
Tue, 02 Jun 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया, शव लटका देख फंदे को हसिया से काटा
- विशाल और विकास ने घर पहुंचाया था शव, पुलिस की जांच का एंगल बदला
- मां ने चार लोगों पर लगाया हत्या का लगाया आरोप
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी संदीप यादव की मौत के मामले में नया एंगल सामने आया है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि घटना की रात संदीप मिलने आया था। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो संदीप ने महिला के मकान के पीछे खिड़की से निकले लोहे के एंगल में शर्ट फंसाकर आत्महत्या कर ली। सगे भाइयों व महिला की झूठी बातों में करीब 15 घंटे तक पुलिस उलझी रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच का एंगल बदला तो हकीकत सामने आया है। इधर, संदीप की मां ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अब हर पहलु पर जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार आधी रात बरडीहा गांव निवासी 24 वर्षीय संदीप यादव का शव लेकर गांव के विशाल और उसका भाई विकास उसके दरवाजे पर पहुंचे। संदीप की मां से जिंदा होने की बात कह इलाज के लिए लेकर चले गए। रविवार को भोर में करीब चार बजे पुलिस को मौत की सूचना दी। पूछताछ में भाइयों ने बताया कि, संदीप के मोबाइल से विशाल के मोबाइल पर फोन आया था। दोनों गए तो मोबाइल टावर के पास पुलिया पर इसकी हत्या कर लिटाने की सूचना पुलिस को दी। संदीप का मोबाइल कब्जे में लेने के बाद पुलिस घटना की जांच शुरू की। सुबह से शाम हो गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद पुलिस की जांच तेज हुई और विशाल, विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद आत्महत्या की कहानी सामने आ गई।
पूछताछ में महिला ने बताया कि घटना की रात संदीप अपने मोबाइल से महिला को मैसेज कर छत पर बुला रहा था, लेकिन महिला दरवाजा नहीं खोली और मिलने से मना कर दिया। घटना की रात उसके घर में गांव की दो महिलाएं सोई थीं। संदीप नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी देते हुए अपने शर्ट से महिला के मकान के पीछे खिड़की पर लोहे के एंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मां ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की दी तहरीर
संदीप के पिता शिवधर यादव दिन में करीब दस बजे घर पहुंचे। बेटे के शव से लिपटकर रोने लगे। पिता पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब साढ़े तीन घंटे बातचीत के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन ले गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस दूसरे दिन भी तैनात रही। संदीप की मां विमला देवी पड़ोसियों समेत गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
महिला और विशाल का कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
- संदीप ने अगर खुदकुशी कर ली तो महिला ने आखिर विशाल को ही क्यों फोन किया, दूसरे को क्यों नहीं। दोनों भाइयों ने मिलकर सच्चाई को छिपाते हुए झूठी कहानी गढ़े। महिला और विशाल के कनेक्शन की जांच करने में पुलिस जुटी है। सूत्रों ने बताया कि महिला और संदीप के बीच करीब तीन से नजदीकियां थी, क्योंकि संदीप के मोबाइल में लाॅक लगा है। महिला लॉक का पासवर्ड जानती थी। तभी उसने संदीप के मोबाइल से विशाल को फोन किया था।
दो बार फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
-फोरेंसिक टीम ने पहले पुलिया के पास से जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को सही जानकारी मिली तो महिला के मकान के जिस खिड़की में संदीप ने फांसी लगाई थी, वहां पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
युवक महिला से मिलने के लिए रात को गया था। वह दरवाजा नहीं खोली तो उसके खिड़की में अपने शर्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद सगे भाई शव को घर ले गए और जिंदा बताते हुए इलाज कराया। हत्या की मनगढंत कहानी गढ़ी। पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच गई है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - कुंदन सिंह, सीओ, कसया