फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weighing of sugarcane started again after removing the shortcomings

Kushinagar News: कमियां दूर कर फिर से शुरू हुई गन्ने की तौल

Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Weighing of sugarcane started again after removing the shortcomings
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र भुमिहारी पट्टी में ढाढ़ा चीनी मिल कांटे पर गन्ना तौल में घटतौली पकड़ आने के बाद कमी को दूर कर लिया गया है। इसके बाद तौल कांटे को ठीक कराकर तौल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


भूमिहारी पट्टी के किसान दीपक सिंह शनिवार को अपना गन्ना सेंटर पर ले जाने के पूर्व धर्म कांटे पर तौल करा दिया था। चीनी मिल कांटे पर तौल कराने पर पूर्व के वजन में एक क्विंटल वजन का अंतर मिला था। इसके बाद तौल बंद कर कांटे पर चीनी मिल कर्ममचारी ने शीन खराब होने का बोर्ड लगा दिया गया था। वहीं किसान घटतौली को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध भी जताया था। इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद रविवार की सुबह कांटे को ठीक करा कर पुनः किसान दीपक सिंह की गन्ने की गाड़ी का दुबारा तौल किया गया। धर्म कांटे के वजन के बराबर वजन होने पर किसान ने संतोष जताया। लेकिन किसान दीपक सिंह ने कहा कि अगर हम गाड़ी बाहर नहीं तौल कराए होते तो यह घटतौली उजागर नहीं होती।
विज्ञापन


0

धर्म कांटे के तौल को प्रमाणित करने का अधिकार बाट माप विभाग का है। किसान के धर्म कांटे की तौल के आधार पर चीनी मिल कांटे पर घटतौली होने की पुष्टि नहीं की जा सकती है। -दिलीप सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन



0
जानकारी मिलने पर कांटे पर पहुंचे थे, लेकिन मशीन खराब होने का बोर्ड लगा हुआ मिला। इस लिए जांच नहीं हो पाया। हिदायत दिया गया है कि अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। हां किसान के पास तौल की पर्ची होती तो कार्रवाई होती। -अंगद वर्मा, सचिव, गन्ना समिति लक्ष्मीगंज।

0

कांटे पर घटतौली जैसी कोई बात नहीं थी। किसान को अंदेशा था। इस लिए तौल बंद था। रविवार को किसानों के आशंका का समाधान करा तौल शुरू हो गया है। समय-समय पर गन्ना विभाग के साथ साथ चीनी मिल के तरफ से कांटे की जांच किया जा है। अंदेशा होने पर उसे ठीक करा दिया जाता है। -सुरेंद्र उपाध्याय, जीएम, चीनी मिल ढाढा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed