फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wedding procession returned without a bride in kushinagar

Kushinagar: रात में लिए सात फेरे, सुबह ससुराल जाने से दुल्हन का इंकार, प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी

Tue, 29 Nov 2022 08:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 08:33 PM IST
सार

दुल्हन ने जो बताया उससे सभी लोग परेशान हो गए। दुल्हन का प्रेम संबंध रिश्तेदारी के युवक संग चल रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। इसलिए बाद में दुल्हन के ससुराल जाने से इंकार करने पर बारात बैरंग लौट गई।

विज्ञापन
wedding procession returned without a bride in kushinagar
प्रेमी के साथ रहने की जििद पर अड़ी दुल्हन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार से दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनातनी बनी रही। बाद में दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई कराए बिना ही लौट गए। सोमवार की घटना पूरे क्षेत्र में कौतूहल बनी हुई है।

विज्ञापन

 

रविवार की रात विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चाफ से बरात क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बरात का स्वागत भी खूब धूमधाम से हुआ। जयमाल के बाद शादी की रस्म पूरी हुई। पारंपरिक ढंग से विवाह संपन्न कराया गया। सोमवार की सुबह विदाई के समय दुल्हन ने ससुराल जाने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी गहमा-गहमी बनी रही। दोनों पक्षों के बीच माहौल गर्म होने पर कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। 

विज्ञापन

 

दुल्हन ने जो बताया उससे सभी लोग परेशान हो गए। दुल्हन का प्रेम संबंध रिश्तेदारी के युवक संग चल रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। इसलिए बाद में दुल्हन के ससुराल जाने से इंकार करने पर बारात बैरंग लौट गई। हालांकि इस संबंध में किसी पक्ष ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed