{"_id":"60a401198ebc3e136b587f09","slug":"weather-in-khushinagar-kushinagar-news-gkp395030212","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार से शुक्रवार तक हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार से शुक्रवार तक हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार से शुक्रवार तक हो सकती है बारिश
औसतन 15 से 20 एमएम बारिश की है संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के अलग-अगल क्षेत्रों में बुधवार से शुक्रवार तक तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस बीच 15 से 20 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने के साथ धान की नर्सरी समेत अन्य फसलों को लाभ मिलेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 75 से 85 फीसदी और शाम को 55 से 60 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि के पहले तीन दिनों के दौरान तेज पूर्वा हवा चलने के साथ घने बादल छाए रहेंगे। बुधवार से शुक्रवार तक 15 से 20 के बीच एमएम तक बारिश होने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि बारिश होने से किसानों को धान की नर्सरी गिराने में सहूलियत होगी। इसके अलावा सभी तरह के फसलों को लाभ पहुंचेगा। तेज हवा चलने से आम और लीची के फसलों को नुकसान हो सकता है।