{"_id":"6a973d3d389cd986b20a51e2","slug":"weather-changing-moment-by-moment-afternoon-rain-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167021-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पल-पल बदल रहा मौसम दोपहर बाद हुई बारिशस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पल-पल बदल रहा मौसम दोपहर बाद हुई बारिशस
विज्ञापन
पडरौना। दो-तीन दिन से पल-पल मौसम बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से शाम तक मौसम बदलता रहा। कभी धूप खिली तो अगले ही पल बादलों ने सूरज को ढक लिया। दोपहर बाद शहर समेत जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद भी मौसम में नमी बनी रही।
सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने लगी। इससे उमस बढ़ गई और लोग गर्मी से परेशान नजर आए। इसी बीच आसमान में बादल छाने लगे। बादलों को देखकर लोगों को बारिश की उम्मीद जगी। दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक मौसम बदला और शहर समेत जिले के कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट कभी झमाझम तो कभी हल्की बारिश हुई। इसके बाद फिर से कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाने नगे।
शाम 4:30 बजे एक बार फिर आसमान में काले बादल छाने के बाद हल्की हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
बारिश के दौरान सड़कों पर आवाजाही कुछ देर प्रभावित रही। करीब 20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश के चलते शहर के नीचले इलाकों में पानी भर गया।