{"_id":"6670ade6718f2a48fa0cdfc4","slug":"waterlogging-in-the-pothole-on-the-road-pedestrians-worried-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118414-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर बने गड्ढे में जलभराव, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर बने गड्ढे में जलभराव, राहगीर परेशान
Tue, 18 Jun 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़। सेवरही ब्लॉक के सलेमगढ़ बाजार में मुख्य सड़क के बीच बने गड्ढे में जलभराव होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले एक साल से यह समस्या बाजार में मुख्य सड़क पर है। बारिश के दिनों में लबालब पानी भरा होने से राहगीर गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोगों के घरों का पानी सड़क पर ही बहता है। इस तेज धूप में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
सलेमगढ़ बाजार के व्यवसायी दिग्विजय गुप्ता, रविन्द्र चौहान, हरीलाल गुप्ता, प्रिंस पांडेय, विनोद जायसवाल का कहना है कि कुछ लोग अपने घरों का गंदा पानी सड़क पर ही बहाते हैं। इसके चलते सड़क पर बने बड़े गड्ढे में पूरे साल जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात में राहगीरों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पानी भरा होने से गड्ढा नजर नहीं आता। इस वजह से तमाम लोग गिरकर भी चोटिल हो जाते हैं। विधायक डॉ. असीम कुमार ने बताया कि सलेमगढ़ से अहिरौलीदान तक लगभग दस किमी सड़क बनने जा रही है। उसी दौरान सड़क के साथ सलेमगढ़ में नाला का निर्माण कराया जाएगा। सड़क भी चौड़ी होगी। चुनाव बीत गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सड़क पर पानी बहाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।