फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water supply stalled in 400 houses

Kushinagar News: 400 घरों में पानी की आपूर्ति रही ठप, शहरवासी परेशान

Thu, 06 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Water supply stalled in 400 houses
फोटो
विज्ञापन

- चार दिनों से समस्या बरकरार, नगर पालिका नहीं करा पा रही है वैकल्पिक व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शनिवार की रात बलोचहां चुंगी के पास पुलिया निर्माण के दौरान जेसीबी से जलापूर्ति की मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे रविवार से ही आसपास के मोहल्लों के 400 घरों में जलापूर्ति ठप है। हालांकि सोमवार को जलापूर्ति बहाल की गई थी, लेकिन लोगों के घरों की टोटियों में मटमौला पानी आने लगा था। इसके बाद जलापूर्ति रोक दी गई। तब से लेकर अब तक जलकल कर्मी लीकेज ठीक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पा रही है।
आवास विकास कॉलोनी, मुन्ना कॉलोनी, नौका टोला, रामकोला मार्ग के घरों के लिए जलापूर्ति की पाइप सड़क के दोनों तरफ बिछाई गई है। दक्षिण की तरफ नई पाइप लाइन है, जो 10 इंच है। उत्तर की ओर पुरानी पाइप लाइन छह इंच की है। यह दोनों पाइप सीमेंट की हैं। पुलिया निर्माण के समय दोनों पाइप छह से आठ फीट तक क्षतिग्रस्त हो गईं। मरम्मत के लिए जलकल के कर्मचारी कई स्थानों पर सामान खोज रहे हैं, लेकिन मिल नहीं रहा है। उत्तर तरफ की पाइप को वैकल्पिक व्यवस्था से मरम्मत करके कुछ घरों में पानी की आपूर्ति बहाल की गई। बुधवार को जलकर्मी पाइप की मरम्मत की कोशिश में जुटे रहे। जलकल के वरिष्ठ लिपिक मनोज सिंह ने बताया कि सामग्री नहीं मिलने से समय लग रहा है। एक कर्मचारी को सामग्री लाने के लिए कानपुर भेजा गया है। बुधवार की रात तक उसके लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को भी लोग लोगों को पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। सुबह रामकोला मार्ग, आवास विकास कॉलोनी, नौका टोला, मुन्ना कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों ने जलकल के कर्मियों को फोन कर बताया कि रामकोला रोड के दक्षिण के घरों में पानी नहीं आ रहा है। कर्मियों ने बताया कि मरम्मत के लिए सामान ढूंढा जा रहा है। नगरपालिका की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विधायक ने ईओ को लगाई फटकार
बुधवार को पानी नहीं आने पर लोगों ने जलकल कर्मी से लेकर ईओ तक को फोन किया। ईओ ने किसी का फोन रिसीव नहीं किया। लोगों ने टैंकर के पानी की मांग की तो बताया कि आठ टैंकर खराब हैं। इस पर कुछ लोग सदर विधायक मनीष जायसवाल के घर पहुंच गए। विधायक नगर पालिका के ईओ को फोन कर फटकार लगाई। अधिकारियों ने विधायक से बुधवार की शाम तक जलापूर्ति बहाल होने का दावा किया है।
...
आरओ के पानी से चलाया काम
सुबह शहर में अचानक पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा। इससे अधिकतर लोगों के घरों में लगी पानी की टंकी सूख गई। रामकोला रोड निवासी अमर सिंह, राजू पाठक, विजय, श्याम ने बताया कि पानी की समस्या से चार दिनों से है। बुधवार को पानी नहीं आने से खरीदकर लाना पड़ा।

...
काम हो रहा है जाम तो लगेेगा
बुधवार को बलोचहां चुंगी के पास जलकल के कर्मी पाइप की मरम्मत कर रहे थे। खोदी गई मिट्टी सड़क पर पड़ी थी। इससे जाम लग गया। काम कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि काम हो रहा है तो जाम तो लगेगा ही।
...

...
नगर पालिका के जलकलकर्मी पाइप की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं। जल्द आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
महात्मा सिंह, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed