फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water reduced in Gandak, harvesting started near Mahdeva village

गंडक में घटा पानी, महदेवा गांव के पास कटान शुरू

Wed, 06 Jul 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Water reduced in Gandak, harvesting started near Mahdeva village
महदेवा गांव के पास कटान करती गंडक नदी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
गंडक में घटा पानी, महदेवा गांव के पास कटान शुरू
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। गंडक नदी के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। नदी में पानी कम होने से महदेवा गांव के पास कटान शुरू हो गई है। दूसरी तरफ बारिश नहीं होने व तीखी धूप से फसल झुलस रही है।

वाल्मीकिनगर बैराज से मंगलवार को भी एक लाख क्यूसेक से कम पानी छोड़ा गया। इसके चलते भैसहां गेज स्थल पर दोपहर दो बजे चेतावनी निशान 95.00 से 45 सेंटीमीटर नीचे 94.55 पर जलस्तर आ गया है। एक सप्ताह बाद जलस्तर में करीब दो लाख क्यूसेक पानी की कमी आई है। नदी का जलस्तर कम होने से बाढ़ प्रभावित मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, सालिकपुर, महदेवा, विंध्याचलपुर आदि गांवों के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। जलस्तर कम होने से बाढ़ प्रभावित महदेवा गांव के पास छोटे स्तर पर कटना शुरू हो गई है। हालांकि बाढ़ खंड की ओर से परक्यूपाइन लगाकर कटान रोकने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed