फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   water pressure on dam

Kushinagar News: बंधे पर नदी का बढ़ा दबाव, तटवर्ती गांवों पर बढ़ा खतरा

Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
water pressure on dam
गांव में पहुंचे बाढ़ खंड के अफसरों ने लिया जायजा, बंधे की तरफ अचानक मुड़ी नदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। एपी बंधे के विरवट कोंहवलिया में किमी 8.100 से किमी 8.500 के बीच गंडक नदी का दबाव बंधे पर बढ़ गया है। अचानक नदी का रुख बदलने से यह हालात हुए हैं। इससे तटवर्ती गांव वालों की चिंता बढ़ गई है। नदी के निशाने पर खेेती की जमीन है। बाढ़ खंड के एई और जेई ने निरीक्षण किया।
एपी बंधे के विरवट कोंन्हवलिया में दो सप्ताह पहले अप्रत्याशित रूप से गंडक नदी का रुख बंधे की तरफ मुड़ गया। इससे पानी का दबाव बंधे और ठोकर पर बढ़ गया था और 50 एकड़ से अधिक धान की फसल बर्बाद हो गई थी। बुधवार को एक बार फिर नदी में अचानक बैक रोलिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

गांव के संजय सिंह, मोतीचंद्र प्रसाद, वृक्षा साह, कैलाश, जवाहर, सुरेश, भोला का कहना है कि यदि नदी के रुख में हुए बदलाव को समय रहते नहीं रोका गया तो हालात बिगड़ सकते हैं। बाढ़ खंड के एसडीओ रमेश यादव, जेई सुनील कुमार यादव, जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे विरवट कोंहवलिया पहुंचे। एसडीओ रमेश यादव ने बताया कि इस प्वाइंट की निगरानी बढ़ा दी गई है। बचाव कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed