Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water levels have risen; exercise caution at Chhath ghats and do not cross the barricades.

Kushinagar News: जलस्तर बढ़ा, छठ घाटों पर बरतें सावधानी, बैरिकेडिंग पार न करने की अपील

Sun, 15 Nov 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Water levels have risen; exercise caution at Chhath ghats and do not cross the barricades.
-15 और 16 नवंबर को मनाया जाएगा छठ पर्व, डीएम ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

- गहरे पानी में जाने और घाटों पर आतिशबाजी करने पर रोक, होगी कार्रवाई
कुशीनगर। जिले में लगातार हुई अतिवृष्टि के कारण नदियों और तालाबों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। डीएम ने कहा कि श्रद्धालु निर्धारित घाटों पर ही पूजा करें। घाटों पर लगाई गई बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में न जाएं और खतरनाक घाटों से दूरी बनाए रखें। निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करें और वाहनों को तय पार्किंग स्थल पर खड़ा करें।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के पास घर का पता और मोबाइल नंबर अवश्य रखें, ताकि भीड़ में बिछड़ने पर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके। छठ पूजा क्षेत्र में आतिशबाजी न करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही उस पर विश्वास करें। किसी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारी या मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि आकस्मिक स्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 05564-240590 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस सहायता के लिए 112, अग्निशमन विभाग के लिए 101 और बिजली संबंधी समस्या के लिए 7054177824 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने और सुरक्षित तरीके से छठ पर्व मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed