फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   water level increased of gandak

Kushinagar News: नरवाजोत और एपी बंधे पर बढ़ाई गई निगरानी

Sat, 26 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
water level increased of gandak
फोटो है।
विज्ञापन

बारिश के चलते 500 से अधिक रेनकट बने, एसडीओ और जेई ने टीम के साथ बंधे का लिया जायजा
सभी जेई को बंधे की निगरानी के निर्देश, तटवर्ती गांववालों में बाढ़ की सता रही चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। गंडक नदी का डिस्चार्ज फिर बढ़ने लगा है। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते तटबंधों पर 500 से अधिक रेनकट बन गए हैं। इससे तटवर्ती गांववालों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को बाढ़ खंड के एसडीओ और जेई ने अपनी टीम के साथ नरवाजोत से अहिरौलीदान तक बंधे का निरीक्षण किया। मौसम को देखते हुए सभी जेई को बंधों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
गंडक नदी का डिस्चार्ज डेढ़ लाख क्यूसेक के करीब पहुंचने और तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से तटबंधों पर रेनकट बन गए हैं। बारिश के चलते इसे ठीक कराना संभव नहीं है। नरवाजोत, घघवा जगदीश, जवही दयाल, बिरवट कोंहवलिया समेत दस से अधिक गांवों के सामने पानी का दबाव बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के एसडीओ रमेश यादव ने जेई चंद्रप्रकाश, जेई सुनील कुमार यादव व जेई रमेशधर दुबे के साथ नरवाजोत से अहिरौलीदान के बीच निरीक्षण किया। एसडीओ रमेश यादव ने बताया कि पानी का दबाव बंधे पर बढ़ा है। बारिश के चलते रेनकट भी बने हैं। इसे देखते हुए बंधे की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed