फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water is not reaching people's homes due to leaking pipes

Kushinagar News: पाइप लीक होने से नहीं पहुंच रहा है लोगों के घर पानी

Wed, 15 May 2024 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Water is not reaching people's homes due to leaking pipes
लक्ष्मीगंज। हर घर जल योजना के तहत 2024 तक हर घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से यह योजना पूर्ण नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के शोभा छपरा टोले में लगे ओवरहेड टैंक का पाइप लीक होने से दो टोले के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गांव में लाला टोला, बनिया टोला, पश्चिम टोला, लिकी टोला, कुंवर छपरा, नौका टोला, कटहरिया, सुफल टोला, हरकेशवां, पूरब टोला, मस्जिद टोला, बाभन पट्टी आदि टोले में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। गांव के पवन गुप्ता, रामहरख, हीरा शर्मा, राधेश्याम, रामअवध, मोहन गुप्ता, जीउत, बुद्धेश्वर, रामसेवक, नीरज, छोटे आदि ने बताया कि नौका टोला और बनिया टोली में पाइप लाइन के लीक होने से पानी बाहर बहता रहता है।
विज्ञापन

इससे सुखल टोला और डिग्री टोला में पानी नहीं पहुंच पाता है। इस संबंध में जेई बंस गौरव ने बताया कि लीकेज की समस्या थी। उसे सही करा लिया गया है। एक दो दिन में पानी आपूर्ति शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed