फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water has not come from the tank in Mathauli for 20 years, people are dependent on hand pumps

Kushinagar News: मथौली में 20 साल से नहीं आया टंकी से पानी, हैंडपंप के सहारे लोग

Sun, 10 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Water has not come from the tank in Mathauli for 20 years, people are dependent on hand pumps
मथौली। नगर पंचायत के लोगों को आज भी हैंडपंप का पानी पीना पड़ता है। प्रशासन की ओर से पेयजल के लिए कोई इंतजाम नहीं कराया जा सका है। नगर पंचायत बनने से पूर्व में बनी एक पानी की टंकी करीब 20 साल से बंद है। इसका पंप खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ठीक नहीं कराया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत की ओर से तीन वार्डों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इसके निर्माण में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

मथौली नगर पंचायत में लगभग 25 हजार आबादी है, जिसमे तीन वार्ड में पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। वार्ड नंबर सात अटल विहारी बाजपेई नगर में 4.70 करोड़, वार्ड नंबर छह महाराणा प्रताप नगर में लागत 3.89 करोड़ रुपये इसके अलावा वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी कार्यदायी एनसीसी कंपनी है। अंबेडकर नगर में पानी टंकी का निर्माण करीब तीन साल से जलकल विभाग की ओर से कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, बाकी दो पानी टंकियों का निर्माण इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर 12 में नगर पंचायत बनने से पूर्व बनी पानी की टंकी शोपीस बनी, इस टंकी से पांच गांवों की पानी सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन भी बिछाया गया है। एनसीसी कंपनी के जेई पिंटू चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में लगभग तीन वर्षों से पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों का कहना है कि आज तक टंकी से पानी सप्लाई चालू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत में स्थित ओवरहेड टैंक पिछले 20 वर्षों से बेकार पड़ा है। टैंक से जुड़े दोनों पंप हाउस खराब होने के कारण क्षेत्र की दस हजार से अधिक आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। लोग आज भी हैंडपंप पर पानी पीने को मजबूर हैं। कृष्णा जायसवाल जेई जल निगम ने कहा कि पानी टंकी नगर पंचायत को हैंडओवर हो गया है, इसे चालू कराने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है, जल निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed