फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water current in the water, shopkeeper dies, screams ensue

Kushinagar News: पानी में उतरा करंट, दुकानदार की मौत, मची चीख-पुकार

Sat, 08 Nov 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Water current in the water, shopkeeper dies, screams ensue
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर चार आंबेडकर नगर (भरौली) के भुवई टोला में शुक्रवार को करंट लगने से दुकानदार की मौत हो गई। मकान के बेसमेंट में भरे पानी को निकालने के लिए मोटर चालू करने के दौरान हादसा हुआ। दुकानदार अकेले थे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (48) कुशीनगर नगर पालिका परिषद के भरौली के भुवई टोला में जमीन लेकर मकान बनवाकर रहते हैं। इसी मकान में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। मकान में कोई परिवार का सदस्य नहीं रहता था। मकान के बेसमेंट में पानी भर गया था। इसे निकालने के लिए लिए सुरेंद्र शुक्रवार को सुबह मोटर लगाकर पाइप बिछा रहे थे।
विज्ञापन

तब तक पानी में करंट आ गया। उसकी चपेट में आने से सुरेंद्र गिर गए। कुछ देर बाद उनका कोई रिश्तेदार दुकान पर आया तो पानी में गिरा देखकर शोर मचाने लगा। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों और पुलिस को लोगों ने सूचना दिया। मौके पर आई पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कर शव को कब्जे में लिया। कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed