फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wanted brother-in-law arrested in Sundari murder case, sent to jail

Kushinagar News: सुंदरी हत्याकांड में वांछित देवर गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 08 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Wanted brother-in-law arrested in Sundari murder case, sent to jail
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदरपुर मलगहा में छह मई को दिन दहाड़े एक महिला की घर में ही गला काटकर हत्या करने के केस में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पति, सास, ससुर, दो देवरों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी थी तथा एक देवर फरार चल रहा था तो उसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामकोला थाना के एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कुदंन गुप्ता की 33 वर्षीय पत्नी सुंदरी देवी का शादी के बाद दो लड़कियां हुईं थीं। लड़का नहीं होने के कारण पत्नी से आए दिन विवाद होता था। उसी दौरान दहेज की भी मांग की जाती थी।
विज्ञापन

महिला अधिकतर झगड़ा के बाद पिता के पास चली जाती थी। हत्या के चार रोज पहले रिश्तेदारी में कोई कार्यक्रम था। इसकी वजह से सुंदरी देवी आई थी और किसी बात को लेकर पति से झगड़ा होने लगा। वह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति अपना आपा खो दिया तथा वहीं जमीन पटक कर मारने लगा। इसके बाद पहसुल से उसका गला रेत दिया और वहां से भाग कर अपनी दुकान पर लक्ष्मीगंज चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जब परिजन ऊपर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ सुंदरी की मौत हो गई थी। तत्काल उसे इलाज के लिए रामकोला सीएससी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने फर्श पर पड़े खून को साफ कर दिया था। महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व दो देवरों पर दहेज मांगने तथा लड़का पैदा न होने के कारण मिलकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पति कुंदन गुप्ता, ससुर जवाहीर गुप्ता, सास गोविंदा देवी, देवर राजन गुप्ता को साहब गंज के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया था। एक देवर चंदन गुप्ता फरार चल रहा था उसको सोमवार को कसया रोड पर स्थित रगड़गंज मोड़ पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed