फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wanted arrested in rape case

Kushinagar News: दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Wanted arrested in rape case
पडरौना। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त विवेक प्रसाद निवासी बरवा बभनौली थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रामसहाय चौहान, एसआई चन्दन प्रजापति व कांस्टेबल सूर्यप्रताप सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

मारपीट के मामले में सात के खिलाफ केस

तरयासुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव निवासी मुन्ना जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह अपने खेत में भाइयों के साथ कोराजिन दवा का छिड़काव कर बोरिंग पंप से सिंचाई कर रहे थे। तभी गांव निवासी विकास, रितेश, अंकित, जटा, अमलेश कुशवाहा, सुमित और मोहित कुशवाहा अज्ञात लोगों के साथ गोलबंद होकर आए और भाइयों के साथ उनकी पिटाई करने लगे। इससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पम्पिंग सेट के हैंडल से सिर पर वार कर घायल कर दिया। इस संबंध में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड से दो मोटर चोरी
कप्तानगंज। नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में लगे दो मोटर शुक्रवार की रात चोरी हो गए। ईओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में ईओ ने कहा कि ग्राम सभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला कारी में नगर पंचायत की तरफ से डैंपिंग ग्राउंड बना है। वहां कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन और मोटर लगा है। शुक्रवार की रात ताला तोड़ कर चोर दो मोटर उठा ले गए हैं। चोर मशीन के साथ भी छेड़छाड़ किए हैं। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मारपीट के आरोप में चार पर केस दर्ज
पिपरा बाजार। सब्जी विक्रेता ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी मजिद अंसारी ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को हरी मिर्च के पैसे मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर दुर्गेश, शम्भू, बबलू और मोतीलाल के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
0
चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

तरयासुजान/ सलेमगढ़। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से पायल और पिस्टल भी बरामद की है।
एसओ आशुतोष सिंहहेन बताया कि अंकित गुप्ता निवासी बसडीला गुनाकर और विशाल यादव निवासी बसडीला बुजुर्ग थाना तरयासुजान के खिलाफ से चोरी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज था। पुलिस ने उनके पास से एक पायल व एक अदद पिस्टल बरामद की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसओ समेत एसआई विनय कुमार मिश्र, रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल पंकज यादव, दिनेश रामा, बृजेश यादव शामिल रहे। संवाद
आगजनी के मामले में वांछित गिरफ्तार

पडरौना। कुुबेरस्थान थाने की पुलिस ने आगजनी के मामले में वांछित चल रहे बादल निवासी सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रिजवान अहमद, रामप्रवेश सिंह, कांस्टेबल मनीष यादव, प्रदीप यादव व संतोष कुमार यादव शामिल रहे। संवाद
अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

रामकोला। रामकोला थाने की पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है। फरवरी महीने में एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने और परिवार के आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया था। इसी मामले में आरोपी पति काफी दिनों फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस टीम लगी हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ विनय कुमार सिंह, एसआई सुशील चौरसिया व कांस्टेबल रोशन त्रिपाठी शामिल रहे। संवाद

24 घंटे में पुलिस ने लापता लड़कियों को ढूंढ़ा
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो चचेरी बहनें 19 जून को अपने घर से निकल गईं थीं। दोनों की परिजनों ने काफी खोजबीन की। थक-हारकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सर्विलांस के जरिए दोनों को ट्रेस करते हुए 24 घंटे के भीतर ही रामकोला रेलवे स्टेशन के समीप ढूंढ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed